Jamshedpur (Nagendra) नालसा और झालसा के निर्देश पर जिले में संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत डालसा का जागरूकता मोबाईल वैन शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के सुदूर गांव रसिकनगर पहुंची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पैरा लीगल वालंटियर्स (अधिकार मित्र) की टीम ने मोबाईल वैन के जरिए बंगाल सीमा से सटे रसिकनगर गांव में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
इस दौरान लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी, पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायशवाल, प्रकाश मिश्रा , निताई चंद्र गोराई एवं सुशेन चंद्र महतो ने नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , गुड टच, बैड टच, बाल विवाह , बालश्रम , पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी , नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लीगल एड क्लीनिक अथवा सिविल कोर्ट न्याय सदन में स्थित डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया।


No comments:
Post a Comment