Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जमशेदपुर में आयोजित 'वार्तालाप - 2026' मीडिया कार्यशाला संपन्न , पत्रकारों के साथ हुआ सार्थक संवाद 'Vartalaap - 2026' media workshop organised by the Ministry of Information and Broadcasting, Government of India concluded in Jamshedpur, meaningful dialogue took place with journalists.।

 


जमशेदपुर । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची द्वारा शुक्रवार को जमशेदपुर में "वार्तालाप-2026" मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के एवं किसान सशक्तिकरण तथा किसान सम्मान निधि" रहा। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 70 पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान-केंद्रित पहलों तथा विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर मीडिया के साथ सार्थक एवं तथ्यपरक संवाद स्थापित करना था।




कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीआईबी रांची/भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच सतत एवं सार्थक संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने 'वार्तालाप' पहल के उद्देश्य, इसकी उपयोगिता तथा जनहितकारी योजनाओं की सही एवं तथ्यपरक जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। पत्र सूचना कार्यालय, रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी।


तकनीकी सत्र में झारखंड दूरदर्शन समाचार इकाई के प्रमुख एवं सहायक निदेशक  दिवाकर कुमार ने ड्रोन दीदी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) सुरेंद्र सिंह मुंडा ने वैज्ञानिक खेती एवं नई तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर प्रकाश डाला। पीआईबी, रांची के कार्यालय प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर ने पत्रकार कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। पद्मश्री एवं वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सकारात्मक एवं उत्तरदायी मीडिया की भूमिका पर बल दिया। वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने किसान हित को लेकर विचार साझा किए। प्रश्नोत्तर सत्र के बाद कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पीआईबी रांची की यंग प्रोफेशनल शिवानी कुमारी केसरी ने पीआईबी की कार्यशैली पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सूचना सहायक प्रिंस कुमार, यंग प्रोफेशनल शिवेंद्र नाथ तिवारी तथा अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.