Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान BJP issues ultimatum on Himanshu murder case, calls for Jamshedpur bandh on July 3

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई युवा हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शहर में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की।भाजपा ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 3 जुलाई को पूर्ण रूप से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया जाएगा।


 इसके पूर्व, 2 जुलाई को जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता आम नागरिकों के साथ मशाल जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनाक्रोश प्रकट करेगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की निर्मम हत्या हो जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। आज जमशेदपुर में अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह असहाय और निष्क्रिय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने और शहर में कानून का राज स्थापित करने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा जनसरोकारों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।


 यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी की, तो जनता के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। 3 जुलाई का जमशेदपुर बंद ऐतिहासिक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं जितेंद्र राय, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी व अन्य मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.