Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर आईसीएआई के दो दिवसीय आयोजन संपन्न , वॉकाथॉन से रक्तदान तक सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश ICAI concludes two-day event on 78th Chartered Accountants Day, conveys message of social concerns from walkathon to blood donation

 


Jamshedpur (Nagendra) द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा ने 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय एवं संस्थागत गतिविधियों के साथ दो दिवसीय कार्यक्रमों का गरिमापूर्ण आयोजन किया। समुदाय से जुड़ें, प्रकृति का ध्यान रखें-समाज में योगदान दें की भावना पर आधारित कार्यक्रमों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए विद्यार्थियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 30 जून की सुबह जुबली पार्क से आयोजित वॉकथॉन से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। 


इसके बाद सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। वहीं आदित्यपुर (एस-टाइप) में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संदेश दिया गया। बुधवार एक जुलाई को सीए दिवस के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद आईसीएआई जमशेदपुर शाखा के नवीनीकृत कार्यालय परिसर का विधिवत उद्घाटन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर सदस्यों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उन वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने लंबे व्यावसायिक जीवन, उत्कृष्ट सेवाओं एवं संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। 


समारोह में उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों एवं युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शाखा के अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं। शाखा के सचिव सीए चेतन अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वरिष्ठजनों के सम्मान एवं समाज सेवा को समर्पित इन कार्यक्रमों में सदस्यों की अभूतपूर्व भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।


इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष सीए ऋषि अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा, सिकासा अध्यक्ष सीए मुकुंद केड़िया तथा तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास ने सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस दो दिवसीय आयोजन ने यह संदेश दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स केवल वित्तीय विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समान रूप से समर्पित जिम्मेदार नागरिक भी हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.