Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डोबो में गुप्ता टोयोटा के प्रीमियम 3S शोरूम का भव्य शुभारंभ, टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार 'अर्बन क्रूजर एबेल' भी हुई लॉन्च Grand inauguration of Gupta Toyota's premium 3S showroom in Dobo, Toyota's first electric car 'Urban Cruiser Abel' also launched.

 


Jamshedpur (Nagendra) डोबो स्थित हाई-एंड टेक्‌नोलॉजी और प्रीमियम ग्राहक सेवाओं से लैस एक नया शोरूम का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया जो 12 किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में लग्झरी का नया अनुभव पेश करेगा । टोयोटा की पहली 100% इलेक्ट्रिक एसयूवी एबेला' (Ebella) ने पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी को बढावा देने के लिए सही समय पर शानदार एंट्री की है । ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लग्ज़री और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत करते हुए, गुप्ता टोयोटा ने  अपने अत्याधुनिक 3S (सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स) फैसिलिटी का आज भव्य शुभारंभ की है। यह फ्लैगशिप शोरूम आधुनिक तकनीक और विश्वस्त्रीय हॉस्पिटैलिटी का एक अनूठा संगम है, जो इस क्षेत्र में प्रीमियम ग्राहक सेवा के नए मानक स्थापित करेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर दोहरी खुशी मनाई गई; एक तरफ जहां प्रीमियम शोरूम का उद्घाटन हुआ, वहीं दूसरी ओर टोयोटा की सबसे प्रतीक्षित और पहली पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक गाड़ी 'टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला' का विशेष अनावरण भी किया गया। 


इस प्रतिष्ठित समारोह का शुभारंभ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) के शीर्ष अधिकारियों और गुप्ता टोयोटा के नेतृत्व द्वारा रिबन काटकर किया गया। शोरूम का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिन शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट एवं विनय कुमार जनरल मैनेजर तथा श्रीमती निर्मला गुप्ता, डीलर प्रिंसिपल, गुप्ता टोयोटा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस गौरवमयी क्षण और 'एबेला' कार के लॉन्च के दौरान ओ.पी. वशिष्ठ मैनेजर और एस.टी. दिलीप प्लानिंग हेड भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुप्ता टोयोटा की कोर मैनेजमेंट टीम के सदस्यों में सीईओ सुश्री सौम्या गुप्ता, सीओओ देवी प्रसाद साहू और फील्ड सेल्स मैनेजर अभिषेक आचार्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर एबेला का क्षेत्रीय डेब्यू रहा। यह शानदार गाड़ी टोयोटा के भरोसे, दमदार एसयूवी स्टाइल और जीरो-इमिशन (शून्य कार्बन उत्सर्जन) तकनीक का बेहतरीन मिश्रण है। लंबी ड्राइविंग रेंज, अल्ट्रा-मॉडर्न स्मार्ट केबिन और एडवांस्ह सेफ्टी फीचर्स से लैस यह ईवी उन ग्राहकों के लिए एकदम सटीक विकल्प है जो एक प्रीमियम और पर्यावरण-अनुकूल लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं।


प्रीमियम 3S अनुभव की मुख्य विशेषताएं:

एक्सपीरियंसियल शोरूम फ्लोर डिजिटल और इंटरैक्टिव जोन के साथ तैयार एक ऐसा माहौल है , जहां ग्राहक टोयोटा की गाड़ियों को करीब से समझ सकते हैं। यहां एडवांस्ह डायग्नोस्टिक टूल्स, समर्पित ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमाणित तकनीशियन हैं , जो तुरंत और सटीक सर्विस सुनिश्चित करेंगे। ग्राहकों के आराम के लिए एक शानदार और सर्वसुविधायुक्त वेटिंग लाउंज, जहां लोग गाड़ी की सर्विसिंग के दौरान सुकून से बैठ या अपना काम कर सकते हैं। लॉन्च के अवसर पर गुप्ता टोयोटा की डीलर प्रिंसिपल, श्रीमती निर्मला गुप्ता ने कहा कि "DOBO में 3S फैसिलिटी को लेकर हमारा विजन सिर्फ कार बेचने तक सीमित नहीं है। हम अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय और एक प्रीमियम अनुभव देना चाहते हैं। टोयोटा के साथ मिलकर इस लग्ज़री सेटअप और क्रांतिकारी अर्बन क्रूजर एबेला ईवी को यहां लाना हमारे लिए एक गर्व का क्षण है।" ग्रीन मोबिलिटी का स्वागत करते हुए सीईओ, सुश्री सौम्या गुप्ता ने कहा कि"ऑटोमोबाइल की दुनिया बदल रही है। अर्बन क्रूजर एबेला के साथ इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक क्रांति की अगुवाई करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारा यह नया शोरूम भविष्य के इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन के लिए पूरी तरह तैयार है।"


शोरूम की तैयारियों पर बात करते हुए सीईओ देवी प्रसाद साहू ने बताया कि हमने इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी ट्रेनिंग पर काफी निवेश किया है। उन्होंने कहा कि DOBO स्थित गुप्ता टोयोटा का यह प्रीमियम शोरूम अब आम जनता के लिए खुल चुका है। ग्राहक यहाँ आकर वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को देख सकते हैं और नई टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला की बुकिंग व टेस्ट ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। आज पहला दिन एक कस्टमर को एबेला की डिलीवरी भी की गई । DOBO में इस अत्याधुनिक 3S फैसिलिटी शोरूम की शुरुआत से पहले, गुप्ता टोयोटा पारडीह चौक, साकची, सरायकेला और चाईबासा में अपने सफल शोरूम्स के जरिए ग्राहकों को अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.