Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur हिमांशु हत्याकांड में फरार आरोपी भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार , राजस्थान में खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार किया BJP leader Neeraj Singh, the absconding accused in the Himanshu murder case, has been arrested. Khatushyamji police station in Rajasthan arrested the accused from a hotel.

 


Jamshedpur (Nagendra) राजस्थान के खाटूश्यामजी कस्बे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमांशु हत्याकांड का आरोपी एवं डी डी बार के मालिक को गिरफ्तार किया है. झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता नीरज सिंह को खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जमशेदपुर पुलिस को हैंडओभर कर दिया है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन खाटूश्यामजी में मिलने के बाद यह झारखंड और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. खाटूश्यामजी थाना अधिकारी पवन चौबे के अनुसार बताया गया कि झारखंड पुलिस ने खाटूश्यामजी थाना पुलिस को सूचना दी थी कि हत्या का नामजद अभियुक्त नीरज सिंह खाटूश्यामजी क्षेत्र में छिपा है. 


सूचना मिलते ही खाटू थाने के हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और कांस्टेबल राजेंद्र गढ़वाल ने तत्काल मोर्चा संभाला. दोनों पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे तक खाटूश्यामजी क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चलाया और आरोपी की संभावित लोकेशन पर नजर बनाए रखी. इस दौरान बताया गया कि खाटूश्यामजी पुलिस टीम मंडा रोड स्थित एक होटल तक पहुंची, जहां से आरोपी नीरज सिंह को हिरासत में लिया गया. 


आरोपी की पहचान जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डी) बार के मालिक नीरज सिंह के रूप में हुई. हिरासत में लेने के बाद खाटूश्यामजी पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी. इसके बाद झारखंड पुलिस की टीम खाटूश्यामजी पहुंची, जहां सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी नीरज सिंह को उनके सुपुर्द कर दिया गया. अब झारखंड पुलिस आरोपी को अपने साथ जमशेदपुर लाकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करेगी.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.