Jamshedpur (Nagendra) गोलमुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर, टुईलाडूंगरी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजदीप नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला साइबर ठगी से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जिस मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता खोलने में किया गया, वह राजदीप के नाम पर पंजीकृत है। इसी आधार पर CBI की टीम युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक एजेंसी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इधर, CBI की एक टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची और वहां आवश्यक पूछताछ एवं जांच-पड़ताल की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जसबीर सिंह की इस मामले में क्या भूमिका है या उनसे केवल पूछताछ की गई है। फिलहाल CBI पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


No comments:
Post a Comment