Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आयोग का मुखमंत्री को पत्र सिक्खों को भी मिले आरक्षण का लाभ , प्रीतम भाटिया का प्रयास रंग लाया ज्योति मथारू ने हेमन्त सोरेन को लिखी राज्य की सच्चाई Commission's letter to Chief Minister: Sikhs should also get the benefit of reservation, Pritam Bhatia's efforts bore fruit, Jyoti Matharu wrote to Hemant Soren the truth of the state.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड में सिक्ख समुदाय को जाति प्रमाण पत्र और आरक्षण के लाभ का मुद्दा अब जोर पकड़ता नजर आ रहा है.एक ओर इस मामले में जहां युवा पत्रकार, समाजसेवी और बीर खालसा दल के सलाहकार प्रीतम सिंह भाटिया ने लगातार इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर जिंदा किया तो वहीं सिखो की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं में भी चर्चा और प्रयासों का दौर लगातार चल पड़ा है.मौके की नज़ाकत को समझते हुए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने भी इस पर एक मजबूत प्रयास लगातार दूसरी बार किया और सीएम हेमंत सोरेन को भी आयोग का पत्र लिख दिया.


इससे पहले भी ज्ञापन के माध्यम से ज्योति मथारू ने ओबीसी कोटे के सिखो को जाति-प्रमाण पत्र देकर समाहित करने का सार्थक प्रयास किया है.आज दोबारा उन्होंने सीएम सचिवालय से पत्राचार कर यह मांग की है कि देश के आठ राज्यों जैसे पंजाब, दिल्ली,हरियाणा,उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश आदि की तर्ज पर झारखंड में भी मजहबी रंगरेटा समाज को अनुसूचित जाति (S.C) का प्रमाण-पत्र,आरक्षण और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए.वर्तमान में झारखंड में यह प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने के कारण समाज के लोग आरक्षण सहित विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं और संवैधानिक लाभों से दशकों से वंचित रह रहे हैं.बताते चलें कि बिहार से झारखंड अलग होने से पहले से ही यह स्थिति बनी हुई है कि प्रदेश में अल्पसंख्यक सिक्खों मे OBC और SC को अब तक आरक्षण का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.