Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम द्वारा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में स्वास्थ्य जांच शिविर, निःशुल्क दवा वितरण, पीपीई किट वितरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Mango Municipal Corporation organised health check-up camp, free medicine distribution, PPE kit distribution and safety awareness programme in honour of sanitation workers.

 


Jamshedpur (Nagendra) भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित NAMASTE (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के अंतर्गत NAMASTE दिवस-2026 के अवसर पर मानगो नगर निगम द्वारा बड़ा हनुमान मंदिर सत्संग समिति हॉल, मानगो में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद, नगर प्रबंधक निशांत कुमार , प्रदीप कुमार , श्रेयांश (परियोजना प्रबंधक/IEC विशेषज्ञ), स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक तथा मानगो नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम के विभिन्न वार्डों से आए लगभग 60 स्वच्छता कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता कर्मियों के पंजीकरण के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रेयांश (परियोजना प्रबंधक/IEC विशेषज्ञ) द्वारा उपस्थित स्वच्छता कर्मियों को NAMASTE (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के उद्देश्य, महत्व एवं प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना, मैनुअल स्कैवेंजिंग की प्रथा का उन्मूलन करना, सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई में मशीनीकरण को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। 


उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों से कार्य के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) का नियमित उपयोग करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों का रक्तचाप, रक्त शर्करा (Blood Sugar) एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। आवश्यकता अनुसार सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन हेतु नगर प्रबंधक प्रदीप कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा दल के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया, जिससे शिविर का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। इसके उपरांत सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों के बीच व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE Kits) का वितरण किया गया। PPE किट वितरण की व्यवस्था एवं समन्वय प्रदीप कुमार, निशांत कुमार एवं कृष्ण कुमार कांड द्वारा सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों को PPE Donning & Doffing (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों को सही तरीके से पहनने एवं उतारने की प्रक्रिया) से संबंधित एक प्रशिक्षण वीडियो प्रदर्शित किया गया। 


वीडियो प्रदर्शन के पश्चात श्रेयांश द्वारा स्वच्छता कर्मियों को PPE के सही उपयोग, सुरक्षित कार्य प्रणाली, कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा सुरक्षा मानकों के पालन के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आयोजित NAMASTE दिवस-2026 के राष्ट्रीय लाइव टेलीकास्ट का भी सामूहिक प्रसारण किया गया, जिसमें उपस्थित सभी स्वच्छता कर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। लाइव प्रसारण के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों की गरिमा, सुरक्षा, मशीनीकृत स्वच्छता व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश साझा किए गए। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छताकर्मी हमारे समाज के वास्तविक कर्मयोगी हैं, जिनके अथक परिश्रम से शहर स्वच्छ एवं स्वस्थ बना रहता है। उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों से कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा PPE किट का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया। वहीं नगर प्रबंधक  निशांत कुमार ने कहा कि मानगो नगर निगम स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि NAMASTE योजना के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण, आधुनिक तकनीक, आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। 


नगर प्रबंधक प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) का अनिवार्य उपयोग तथा समय-समय पर आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, स्वास्थ्य जांच का नियमित लाभ लेने तथा कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर प्रबंधक निशांत कुमार द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभावी समन्वय किया गया। नगर प्रबंधक प्रदीप कुमार ने स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा दल के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रेयांश (परियोजना प्रबंधक/IEC विशेषज्ञ) द्वारा NAMASTE योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने, प्रशिक्षण वीडियो के माध्यम से PPE Donning & Doffing के संबंध में स्वच्छता कर्मियों को जागरूक करने तथा कार्यक्रम के IEC एवं समन्वय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा मानगो नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।


कार्यक्रम के अंत में सभी स्वच्छता कर्मियों ने मानगो नगर निगम द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके सम्मान, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम बताया। मानगो नगर निगम ने भविष्य में भी स्वच्छता कर्मियों के कल्याण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं क्षमता विकास हेतु इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.