Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कूदादा पुलिया निर्माण का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश MLA Sanjeev Sardar inspected the construction of Kudada culvert and directed to complete the work soon.

 


Jamshedpur (Nagendra) पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के कूदादा में निर्माणाधीन पुलिया के अंतिम चरण के कार्य का निरीक्षण करने विधायक संजीव सरदार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पथ निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिया कि आगामी सात दिनों तक बड़े वाहनों का परिचालन डायवर्जन रोड से कराया जाए, ताकि पुलिया के एप्रोच रोड का निर्माण बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा किया जा सके।


उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाए। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना जरूरी है और पुलिया निर्माण पूरा होने के बाद कूदादा सहित आसपास के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण तथा पथ निर्माण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.