Jamshedpur (Nagendra) साकची पुराना कोर्ट स्थित झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में हूल दिवस पर झारखंड के वीर शहीद सिद्धू कान्हु को श्रृद्धांजलि दी गई । यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में संपन्न की गई । मौके पर विक्टर सोरेन ने कहा कि 1855 में आज ही के दिन 30 जून को हजारों संथाल वीरो ने तात्कालिक भागलपुर और वर्तमान के साहेबगंज जिले के भोगनाडीह ग्राम में अंग्रेजी शासन के खिलाफ एकजुट होकर सिद्धू कान्हु ,चांद भैरव, फूलो झानो के नेतृत्व में हुल क्रांति का बिगुल फूका गया था । अंग्रेजी शासन को खुली चुनौती देते हुए संथाल वीरों ने अंग्रेजो को तुरंत देश छोड़ देने के ऐलान कर दिया था । यह क्रांति 1856 तक चली जिसमे सभी नेतृत्वकर्ताओं समेत लगभग 10 हजार से ज्यादा संथाल वीरों ने अपना बलिदान दिया । देश अपनी माटी और अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले अपने अमर बलिदानियों को सदा नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित करता रहेगा।
इस श्रद्धांजलि सभा को केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी,केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मोहन कर्मकार, पूर्व सांसद सुमन महतो,प्रमोद लाल,शेख बदरुद्दीन,जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू,ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में वरीय नेता ,बीर सिंह सुरीन,खुद्दू ओरॉव, पंकज सिन्हा, सागेन पूर्ति,नासिर खान,महावीर मुर्मू,बबन राय,दलगोविंद लोहारा,इंद्रजीत घोष,अंकित सिंह सूर्यवंशी, अजय रजक,मो समद, बंटी सिंह,प्रीतम हेंब्रम, अभय पाण्डेय,कृपाल सिंह,इंदरपाल सिंह भाटिया, सुशील हेंब्रम, नानंटु सरकार, कोला मुखी,लक्की सिंह,झरना पाल,रजनी दास,सविता दास,सविता सिंह,दुर्गा बोयपाई, अजय पाण्डेय,राजू मुखी, बाली मार्डी , प्रणव महतो , उमर खान, उज्ज्वल दास , कन्हैया रजक , इस्लाम खान, प्रह्लाद लोहारा,जाबिर खान,अनवर अली,परवेज अख्तर,राकेश राव,विष्णु प्रधान,डी रवि कुमार,प्रकाश चंद्र झा,पिंटू लाल,चंदन लाल,दुर्गा हांसदा,मनोज तांती,समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment