Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai नेटिज़न्स ने 'नागबंधम' का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया ऋषभ साहनी को; मेगा विलेन अब्दाली के रूप में उनकी दमदार मौजूदगी की जमकर तारीफ Netizens hail Rishabh Sahni as the biggest highlight of 'Nagabandham'; his powerful presence as the mega villain Abdali is widely praised.

 


Mumbai (Chirag)  नागबंधम के सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही जिस परफॉर्मेंस ने सबसे ज़्यादा लोगों का ध्यान खींचा है, वह है ऋषभ साहनी का खतरनाक विलेन *अब्दाली* का किरदार। जहाँ दर्शक फिल्म के भव्य स्तर और पौराणिक कहानी की चर्चा कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर ऋषभ की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोगों ने उन्हें फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण तक बताया है। सोशल मीडिया पर उनकी प्रभावशाली अदाकारी की तारीफों की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा, "अभी-अभी नागबंधम देखी और #RishabhSawhneyy से मेरी नज़र ही नहीं हट रही थी।" वहीं एक अन्य दर्शक ने लिखा, "अभी #Nagabandham देखी और मैं बस डायरेक्टर्स से इतना कहना चाहता हूँ—#RishabhSawhneyy को ऐसे और भी दमदार रोल दीजिए प्लीज़!"


कई दर्शक खास तौर पर उनकी जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस से प्रभावित नज़र आए। एक ट्वीट में लिखा गया, "#RishabhSawhney क्या ऑरा, क्या डॉमिनेंस! अभी नागबंधम देखी और भाई, उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस अगले लेवल की थी!!!" एक अन्य फैन ने लिखा, "जब भी #Rishabh स्क्रीन पर आते थे, तभी समझ आ जाता था कि अब कुछ बड़ा होने वाला है। #Nagabandham" वहीं एक दर्शक ने लिखा, "अभी फैमिली के साथ नागबंधम देखकर आया हूँ और #RishabhSawhney का ऑरा कमाल का था! अब्दाली के रूप में वह बेहद दमदार लगे।कई फैंस का मानना है कि ऋषभ की परफॉर्मेंस फिल्म खत्म होने के बाद भी उनके ज़ेहन में बनी रही। एक प्रतिक्रिया में लिखा गया, "नागबंधम में ऋषभ साहनी की स्क्रीन प्रेज़ेंस 🔥" वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "#RishabhSawhney सच में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना जानते हैं। Fighter के बाद अब उन्हें नागबंधम में देखा और उनकी मौजूदगी फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रह गई। #Nagabandham" एक और दर्शक ने लिखा, "अभी नागबंधम देखकर आया हूँ और #RishabhSawhney ने अब्दाली के किरदार में गज़ब का ऑरा लेकर आए हैं!!"


तारीफों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। फैंस लगातार उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बता रहे हैं। किसी ने लिखा, "नागबंधम की एक चीज़ जिसे मैं कभी नहीं भूलूँगा, वह है #RishabhSawhney... क्या कमांडिंग परफॉर्मेंस थी एक अन्य प्रतिक्रिया थी, "हर बार जब #RishabhSawhney स्क्रीन पर आए, उन्होंने पूरा सीन अपने नाम कर लिया। अब्दाली के रूप में उन्हें बेहद पसंद किया! #Nagabandham" वहीं कुछ फैंस ने लिखा, "नागबंधम का सबसे बड़ा हाईलाइट अगर कोई है, तो वह हैं अब्दाली के रूप में #RishabhSawhney" "#RishabhSawhney की हर एंट्री नागबंधम में पूरी तरह मास थी। दर्शकों द्वारा लगातार उनके दमदार ऑरा, शानदार एंट्रीज़ और जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस की तारीफ किए जाने के साथ, ऋषभ साहनी का अब्दाली का किरदार नागबंधम का सबसे चर्चित पहलू बनकर उभरा है। अगर इंटरनेट की प्रतिक्रियाओं पर भरोसा करें, तो ऋषभ साहनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब भी वह स्क्रीन पर आते हैं, हर किसी की नज़र सिर्फ़ उन्हीं पर टिक जाती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.