Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सारंडा पीढ़ मानकी ने रांजाबुरु आंदोलन से दूरी बनाई, 11 गांवों के मुंडा-ग्रामीणों ने समर्थन से किया इनकार Saranda Peedh Manki distances himself from the Ranjaburu movement; Mundas and villagers from 11 villages refuse to support them.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल के रांजाबुरु खदान में सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को लेकर सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया ने स्पष्ट किया है कि वे और 11 गांवों के मुंडा एवं ग्रामीण इस आंदोलन में शामिल नहीं हैं और न ही इसका समर्थन करते हैं। सोमवार को सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया ने 11 गांवों के मुंडा एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर आंदोलन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनका नाम लेकर आंदोलन के समर्थन की बात कही जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। 


उन्होंने कहा कि सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले मानकी लागुड़ा देवगम, गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल, झामुमो नेता बृंदावन गोप तथा विभिन्न गांवों के मुंडाओं के नेतृत्व में ग्रामीण और बेरोजगार युवाओं द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। सुरेश चाम्पिया ने कहा कि इस आंदोलन से उनका तथा 11 गांवों के मुंडा एवं ग्रामीणों का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लोग आंदोलन के साथ बिल्कुल नहीं हैं और न ही इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी किसी के द्वारा उनके नाम का इस्तेमाल कर आंदोलन के समर्थन की बात कहे जाने पर भ्रमित नहीं होने की अपील की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU