Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी स्कूल गुवा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह DAV School Guwa celebrated 80th Independence Day with great enthusiasm

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सेल गुवा के जीएम मैकेनिकल आर.के. सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने शानदार परेड प्रस्तुत की। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। आर.के. सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष और वीर सेनानियों के अमूल्य बलिदान का परिणाम है। 


इसे सहेजना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनकर अपने संस्कार और कर्मों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। दयानंद, विवेकानंद और श्रद्धानंद हाउस के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। मंच संचालन अज़हर खान और पूर्वी कुमारी ने किया। वरीय शिक्षक पी.के. आचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU