Guwa (Sandeep Gupta) आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सागु सामड की 91वीं जयंती सोमवार देर शाम को आदिवासी कल्याण केंद्र परिसर, किरीबुरू में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा, आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू प्रॉस्पेक्टिंग तथा आदिवासी हो समाज महिला महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. सागु सामड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपी लागुरी ने स्व. सागु सामड के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल शिक्षक, समाजसेवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे।
उन्होंने आदिवासी हो समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आदिवासी हो समाज महासभा की स्थापना की। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा तथा आसुरा स्कूल की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए स्व. सागु सामड का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा, एकता तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नीलम पुरती, पद्मनी लागुरी, सुनंदा सिंकु, नीलिमा लागुरी, सुशांति सिरका, अनीता लागुरी, बसंती हेंब्रम, अंजली बिरुवा, गीता लागुरी, नूतन पुरती, सेरगेया अंगरिया, माधव चंद्र कोड़ा, गोपी लागुरी, श्याम बिरुवा, धनुर्जय लागुरी, सिकंदर बोयपाय, संजीव चाम्पिया, सोनी, अनिमा, इशिका, नंदी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।




No comments:
Post a Comment