Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह आयोजित, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ DAV Public School, Guwa organised Student Council Inauguration Ceremony; Newly Elected Office Bearers took Oath

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्र परिषद के पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। समारोह के दौरान विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हेड बॉय आशुतोष सिन्हा एवं हेड गर्ल अन्वेषा साहू सहित विभिन्न पदों पर चुने गए छात्र-छात्राओं को विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा-भाव और आदर्श आचरण का प्रतीक है। 


उन्होंने छात्र नेताओं से ईमानदारी, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डिप्टी हेड बॉय अंश गुप्ता, डिप्टी हेड गर्ल दक्ष मिश्रा, विभिन्न डिसिप्लिन, कल्चरल एवं स्पोर्ट्स कैप्टन तथा डिप्टी कैप्टनों के अलावा दयानंद, अरविंदो, विवेकानंद और श्रद्धानंद हाउस के हाउस कैप्टनों को भी पदभार सौंपा गया। समारोह के अंत में शिक्षक इंचार्ज एवं वरीय शिक्षक पी.के. आचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्राचार्य के सफल नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप छात्र परिषद का चुनाव संपन्न कराया गया। उन्होंने इस प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीसीए इंचार्ज आकांक्षा सिंह, राजवीर सिंह, विकास मिश्रा, रंजना प्रसाद, पुष्पांजलि नायक सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.