Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा सेल चक्का जाम खत्म, वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने पर यूनियन सहमत Guwa SAIL blockade ends, union agrees to end strike after talks

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल खदान में आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग को लेकर चल रहा चक्का जाम सोमवार देर शाम वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सुबह स्थगित हुई सुलह प्रक्रिया शाम चार बजे दोबारा शुरू हुई, जिसमें यूनियन और प्रबंधन के बीच कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सेल प्रबंधन ने बताया कि अधिकारियों के सर्वोच्च निकाय एसईएफआई ने मामले को अपने स्तर पर लिया है और सेल प्रबंधन के साथ इस मुद्दे पर वार्ता कर रहा है। यूनियन ने मांग रखी कि मृतक कर्मचारी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति अथवा पारिवारिक लाभ योजना में से किसी एक विकल्प को चुनने का अधिकार दिया जाए। प्रबंधन ने कहा कि मृतक कर्मचारी की पत्नी अपनी इच्छा के अनुसार उचित आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन मिलने के बाद सक्षम प्राधिकारी लागू नियमों के तहत उसकी जांच कर निर्णय लेगा। 


साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि अनुकंपा नियुक्ति और पारिवारिक लाभ योजना के दोनों लाभ एक साथ नहीं दिए जा सकते। वार्ता के अंत में प्रबंधन ने यूनियन से चल रही हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया, जिस पर यूनियन ने सहमति जताई। 


इसके बाद गुवा सेल खदान में चल रहा चक्का जाम समाप्त कर दिया गया। बैठक में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के रामा पांडे, सारंडा मजदूर यूनियन के निर्मलजीत सिंह, झारखंड मजदूर मोर्चा के पंचम जॉर्ज सोय, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के विश्वजीत तांती, सीटू के राकेश कुमार और इंटक के तुफान घोष शामिल हुए। प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और महाप्रबंधक अर्नब डे मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU