Guwa (Sandeep Gupta) एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 पर पिपला पुल के पास गुरुवार तड़के करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में बड़ाजामदा निवासी डिम्पी चातोंम्बा (22) की पहचान हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जटेंया निवासी सुनीता तुबिद घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी।
पिपला पुल के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही युवती के माता-पिता जमशेदपुर के लिए निकल गए हैं। वही युवती की मौत से बड़ाजामदा में शोक का माहौल है।
No comments:
Post a Comment