Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मूसलाधार बारिश से बड़ाजामदा में तबाही, मुख्य सड़क जलमग्न Torrential rain wreaks havoc in Barajamda, main road submerged

 


Guwa (Sandeep Gupta) बुधवार आधी रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने बड़ाजामदा, किरीबुरू, गुवा सहित पूरे सारंडा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाली मुख्य सड़क के भट्टीसाई इलाके में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बड़ाजामदा के कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी भरने के बाद कई परिवार सुरक्षित स्थानों और ऊंचे इलाकों की ओर चले गए हैं। 


लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है तथा लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।


लगातार बारिश के कारण बड़ाजामदा समेत आसपास के क्षेत्रों में सड़क, आवागमन और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.