Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर सड़क पर पड़ा पेड़ बना खतरा A tree lying on the road on the Kiriburu-Barajamada main road has become a danger

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर ओम शांति स्थल मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे मुख्य सड़क पर गिरा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। पेड़ को बीच से काटकर सड़क से हटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन उसका आधा हिस्सा अब भी सड़क के एक हिस्से पर पड़ा हुआ है। इससे मार्ग का एक भाग बाधित हो गया है और वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। वर्षा ऋतु में इस मार्ग पर दिन-रात घना कोहरा छाया रहता है। खासकर रात के समय कोहरे के कारण वाहन चालकों को सामने की सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं देती। तेज हेडलाइट जलाने के बावजूद दृश्यता कम रहने से सड़क पर पड़ा पेड़ और भी खतरनाक साबित हो सकता है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घने कोहरे के बीच कोई वाहन चालक सड़क पर पड़े पेड़ को समय रहते नहीं देख पाया तो वाहन सीधे पेड़ से टकरा सकता है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क पर पड़े पेड़ के शेष हिस्से को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU