Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा "10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान" का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया Governor Santosh Kumar Gangwar launched the state-level "10 Crore Drug De-addiction Pledge Maha Abhiyan"

 


Jamshedpur (Nagendra) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में आयोजित "10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान" का राज्य स्तरीय शुभारंभ झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से हुई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा लेकर स्वयं सभी प्रकार के नशों से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक्सएलआरआई के एसोसिएट डीन (स्टूडेंट अफेयर्स) प्रोफेसर परमज्योत सिंह सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक तथा धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल कानूनों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली तथा उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नशामुक्ति जनजागरण यात्रा के लिए विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यात्रा में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों एवं सेवाधारियों को पट्टा और बैज प्रदान करके अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ की कोल्हान की निदेशक बीके अंजू दीदी के मार्गदर्शन में किया गया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रह्माकुमारी परिवार के सभी भाई-बहनों, स्वयंसेवकों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर नागरिकों को नशामुक्त, स्वस्थ और मूल्यनिष्ठ जीवन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ कम से कम दस अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा से जोड़कर इस जनआंदोलन का हिस्सा बनाएँ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.