Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur चिन्मया विद्यालय, साउथ पार्क में जुस्को द्वारा डेंगू जागरूकता अभियान आयोजित Jusco organised dengue awareness campaign at Chinmaya Vidyalaya, South Park

 


Upgrade Jharkhand News. चिन्मय विद्यालय, साउथ पार्क में आज जुस्को (JUSCO) के सहयोग से डेंगू जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एक नाटक से किया गया । इस अवसर पर विशेषज्ञों ने डेंगू के कारण, लक्षण, रोकथाम तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देना, नियमित सफाई रखना, मच्छरदानी का उपयोग करना तथा पूरी बांह के कपड़े पहनना डेंगू से बचाव के प्रभावी उपाय हैं।


 जुस्को की टीम ने यह भी बताया कि सामुदायिक सहभागिता से ही डेंगू जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। विद्यालय के प्राचार्य ने जुस्को के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी डेंगू से बचाव के उपाय बताने का आग्रह किया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने "स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन" का संकल्प लिया तथा डेंगू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संदेश दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.