Upgrade Jharkhand News. तुलसी भवन स्थित चित्रकूट कक्ष में नवपल्लव संस्था की ओर से 7/8/2026 दिन शुक्रवार को आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आज तुलसी भवन का चित्रकूट कक्ष केवल एक सभागार नहीं, बल्कि विदूषी नारी का एक साथ मिलना नारी सशक्तिकरण का असली रूप दिख रहा था। सभी महिला साहित्यकार और रचनाकार की उपस्थिति चित्रकूट सभागार की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा, वहीं तालियों की गूॅंज से सभागार गूंजायमान हो रहा था। संस्था के कार्यकारिणी सदस्य हरे परिधान में कुछ और ही निखर रहे थे। मंचासीन अतिथि के रूप में डा. सरित किशोरी, श्रीमती विजय लक्ष्मी बेदूला, श्रीमती कृष्णा सिन्हा का संस्था की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
मंचासीन अतिथि के आगमन के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् स्वर कंठ लहरी उपासना सिन्हा के द्वारा माॅं शारदा की वंदना से सभागार भक्तिमय हो गया। तदोपरांत स्वागत वक्तव्य डा.माधुरी मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत वक्तव्य के पश्चात् अतिथि साहित्यकार सम्मान से श्रीमती छाया प्रसाद जो जमशेदपुर की जानी-मानी लेखिका हैं। अपनी सौम्य सुशील विचार के लिए हमेशा जानी जाती हैं उन्हें डा. रागिनी भूषण के करकमलों द्वारा अतिथि साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया। श्रीमती आशा श्रीवास्तव जी जिनकी क ई पुस्तकें प्रकाशित हैं। अपने उत्तम विचारों के लिए शहर की महिला साहित्यकारों में लोकप्रिय हैं, उन्हें विजय लक्ष्मी बेदुला के कर कमलों से अतिथि साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया।
इस वर्ष का प्रतिभा सम्मान मंजु कुमारी को दिया गया। सक्रिय सदस्य सम्मान के रूप में रचनाकार प्रणति शरण और आलोक मंजरी को प्रदान किया गया जो हमेशा सुंदर और समसामयिक रचनाओं से पटल को सजाती रहती हैं। नवपल्लव संस्था कई पारंगत निपुण साहित्यकार को बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हरेक वर्ष इस संस्था से कुछ किताबें अवश्य निकलती है। अलग- अलग नामों से साहित्यकार सम्मान दिया जाता है।2025के लिए तेरह साहित्यकारों को निर्मला ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया गया है जो निम्नलिखित हैं - आरती श्रीवास्तव 'विपुला' नंदा पांडेय,डा.माधुरी मिश्रा, रीना सिन्हा 'सलोनी ' शकुंतला शर्मा, पद्मा प्रसाद 'विन्देश्वरी' ,डा.अनीता शर्मा,कल्याणी कबीर,डा. रागिनी भूषण,डा. रजनी रंजन, रीना गुप्ता 'श्रुति ' वीणा कुमारी 'नंदिनी ' सहित तेरह साहित्यकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।यह संस्था के लिए गौरव की बात है। सुंदर मंच संचालन कर डा. रंजनी रंजन और डा. अनीता निधि ने आयोजन में चार चाॅंद लगा दिया इसे आयोजन की सुंदरता दुगूनी हो गई।
मंचासीन अतिथियों ने अपने वक्तव्य में संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित ही यह संस्था आगे बढ़ेगी। जहाॅं कर्मठ सदस्य होते हैं और सबकी सोच सकारात्मक हो तो आगे बढ़ने से उसे कोई नहीं रोक सकता। इतने कम समय में यह संस्था नवपल्लव नहीं रहा बल्कि यह पूर्ण रूप से पत्ते का आकार ले चुका है। आने वाले समय में निश्चित रूप से यह आगे जाएगी। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव डा. अनीता शर्मा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आयोजन की समाप्ति की घोषणा की गई।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment