Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सारंडा की मुख्य सड़क पर बढ़ा हादसे का खतरा, टूट रहे गार्डवाल The risk of accidents has increased on the main road of Saranda, the guard walls are breaking down.

 


  • भारी बारिश से सड़क किनारे कटाव तेज, तितलीघाट पुल में बड़ा होल; झाड़ियों से मोड़ों पर घट रही दृश्यता

Guwa (Sandeep Gupta) पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने सारंडा जंगल से गुजरने वाली मुख्य सड़क की बदहाली सामने ला दी है। सैडल गेट से छोटानागरा के बीच घाटी क्षेत्र में सड़क किनारे बने सुरक्षा गार्डवाल एक-एक कर टूट रहे हैं। टोंटोगडा और झाड़बेड़ा के बीच गार्डवाल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह धराशायी हो चुका है। कई अन्य स्थानों पर भी गार्डवाल क्षतिग्रस्त होकर गिरने के कगार पर हैं। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी लगातार खिसक रही है, जिससे सड़क के कमजोर होने और आने वाले दिनों में उसका हिस्सा खाई में समाने का खतरा बढ़ गया है। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किरीबुरू-बड़ाजामदा से मनोहरपुर के बीच सड़क संपर्क बाधित हो सकता है।


इसी मार्ग पर कुछ दिन पहले तितलीघाट के समीप मुख्य पुल में बड़ा होल होने से चिंता और बढ़ गई है। गार्डवाल टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, किरीबुरू से बड़ाजामदा तक सड़क के दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां कई मोड़ों पर दृश्यता खत्म कर रही हैं। इससे भारी वाहनों और अन्य वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से सड़क, पुल व गार्डवाल की तत्काल तकनीकी जांच, मरम्मत और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU