Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू में एसी चोरी का प्रयास, एक युवक पकड़ाया, तीन फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच Attempted AC theft in Kiriburu, one youth arrested, three absconding, police investigating the case

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला 20 सितंबर की अहले सुबह चर्च रोड स्थित अब्दुल फ्रिज एवं एसी दुकान से सामने आया है। आरोप है कि चार युवक दुकान के बाहर रखा पुराना एसी उठाकर पास के जंगल में ले गए और उसे तोड़कर अंदर से तांबा निकालने लगे। आरोपियों में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चारों युवक पुराने एसी को जंगल में ले जाने के बाद उसके अंदर लगे मोटर, कंप्रेसर समेत अन्य हिस्सों को खोलने और तोड़ने लगे। इसी दौरान दुकानदार और दुकान का एक स्टाफ अपना सामान खोजते हुए जंगल की ओर पहुंचे। वहां उन्होंने कथित तौर पर चार युवकों को एसी तोड़कर तांबा निकालते हुए देख लिया।


इसके बाद चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें एक युवक को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जोसेफ बताया। उसके अनुसार, फरार युवकों में मोटू, डेके और एक नाबालिग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी मेन मार्केट हाटिंग क्षेत्र में रहते हैं। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना में शामिल लोगों की वास्तविक भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पुलिस को चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी के एसी, मोटर, कंप्रेसर और तांबा खरीदने वाले संभावित लोगों की भी जांच करनी चाहिए। इससे चोरी के सामान की पूरी कड़ी का पता लगाने और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU