Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के रामनगर स्थित हरिओम स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी रामनगर का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा को सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं। कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को संरक्षक बनाया गया, जबकि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मोहन महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में हेमराज सोनार, प्रीतम गोच्छाईत, नरेश दास, इंद्रजीत शर्मा, सचिन, राजकुमार झा, बबून, राहुल गोच्छाईत और राजन सिंह को शामिल किया गया।
सह सचिव के रूप में राहुल मल्लिक, निर्मलजीत सिंह, विद्याकांत झा, इंद्रकांत झा एवं राकेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में मिलन सिंह, सोनू साहू, विनय प्रसाद, विपिन ठक्कर, राजू ठाकुर, विवेक महतो, करण सिंह, ज्वाला साहनी, सावन सांडिल एवं सुमित दास शामिल हैं।
वहीं राजेंद्र पृष्टी, प्रकाश राउत, सुखराम सांडिल, राजेश ठठेरा, बिशु करुवा एवं भुकरुल दास को सदस्य बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोमनाथ परीदा एवं चिकू सिंह को दी गई। पूजा-अर्चना का दायित्व पंडित मलय पानीग्राही को सौंपा गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कमेटी गठन के साथ ही रामनगर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


No comments:
Post a Comment