Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विश्व हृदय दिवस पर टाटा स्टील ने आयोजित किया स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम Tata Steel organises health check-up and awareness programme on World Heart Day

 


Nowamundi (Sandeep Gupta) विश्व हृदय दिवस के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), नोआमुंडी द्वारा कर्मचारियों एवं आसपास के समुदाय में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Don’t Miss a Beat” पर केंद्रित कार्यक्रमों के तहत 28 एवं 29 सितंबर को तीन जागरूकता सत्रों के साथ कंटोडिया गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जागरूकता सत्रों में उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा एवं अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों के कारण, लक्षण, जोखिम कारक, जटिलताओं तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। 


एक ओर जहाँ, जेआरडीटीटीआई में आयोजित सत्र में कंपनी एवं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। वही दूसरी ओर, इस अवसर पर कंटोडिया गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 78 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं मलेरिया जांच तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के 4 मामले, मोतियाबिंद का 1 मामला तथा एनीमिया का 1 मामला सामने आया। एनीमिया से पीड़ित मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 8.5 ग्राम प्रतिशत पाया गया। संबंधित मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए टीएमएच- नोआमुंडी में फॉलो-अप की सलाह दी गई।


बुखार एवं सिरदर्द की शिकायत वाले 11 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिनमें 7 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। इनमें Plasmodium falciparum (Pf) और Plasmodium vivax (Pv) दोनों प्रकार के मामले शामिल थे। संक्रमित मरीजों में 4 बच्चे थे। इनमें से एक बच्चे को आगे के उपचार एवं चिकित्सकीय प्रबंधन के लिए टीएमएच- नोआमुंडी में भर्ती हेतु रेफर किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टीएमएच नोआमुंडी के डॉ. अमला शंकर चटर्जी, डॉ. अर्नब कुमार मुखर्जी, डॉ. बी. एन. मिश्रा और डॉ. गौरव मिश्रा ने चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU