Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa कल्याण नगर में पागल कुत्ते का आतंक, पांच लोगों को काटा Mad dog creates panic in Kalyan Nagar, bites five people

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के कल्याण नगर में एक काले रंग के आक्रामक कुत्ते के आतंक से लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने अब तक पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते के हमले में घायल सभी पांच लोगों को इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते के हमले में घायल लोगों में धनुर्जय दास, भोलू, पवन, कार्तिक दास एवं निखिल शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज गुवा सेल अस्पताल में चल रहा है। लगातार कुत्ते के हमले की घटनाओं से कल्याण नगर के लोगों में भय का माहौल है। 


लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते कुत्ते को पकड़ा नहीं गया तो वह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्ते को जल्द पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में घूम रहे अन्य आवारा और आक्रामक कुत्तों पर भी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लोगों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU