Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बारिश, ठंडी हवाओं और कोहरे से सारंडा की रफ्तार थमी Rain, cold winds and fog slow down Saranda

 


Guwa (Sandeep Gupta) बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के प्रभाव से झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती सारंडा क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले करीब 24 घंटे से किरीबुरू, मेघाहातुबुरु सहित आसपास के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुककर बारिश, तेज ठंडी हवाओं और घने कोहरे का दौर जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों की दिनचर्या की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लगातार बारिश और घने कोहरे के कारण किरीबुरू-मेघाहातुबुरु की सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम रही। कई स्थानों पर कोहरा इतना घना रहा कि दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश के साथ फिसलन और कम दृश्यता के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। खराब मौसम का असर स्कूली बच्चों और अभिभावकों पर भी पड़ा।


बारिश के बीच बच्चे छाता और रेनकोट के सहारे स्कूल पहुंचे। वहीं बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। लगातार बारिश से दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई है। चाय, नाश्ता, सब्जी और दैनिक जरूरतों की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों में ग्राहक कम दिखाई दिए। दिहाड़ी मजदूरों की परेशानी भी बढ़ गई है। निर्माण, लोडिंग-अनलोडिंग समेत कई दैनिक मजदूरी के काम प्रभावित होने से मजदूरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। काम बंद रहने से दिहाड़ी पर निर्भर परिवारों की चिंता बढ़ गई है। 


मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम समेत झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ओड़िशा के प्रभावित जिलों में खराब मौसम को देखते हुए 24 सितंबर तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने जैसे एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल लोगों से बारिश, कोहरे और कम दृश्यता को देखते हुए सावधानी बरतने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU