Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विवेक नगर दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, सीजीएम चंद्रभूषण कुमार बने अध्यक्ष Vivek Nagar Durga Puja Committee formed, CGM Chandrabhushan Kumar became the president

 


Guwa (Sandeep Gupta) श्री श्री विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल, गुवा में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार ने की। बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से श्री श्री विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सर्वसम्मति से सेल गुवा के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में संजय बनर्जी, आरके बंगा, भीके सुमन, आरके सिन्हा एवं डॉ. टीसी आनंद को जिम्मेदारी दी गई। आंतरिक लेखा परीक्षक के रूप में अनुपम कुमार सिंह को चुना गया। सलाहकार की जिम्मेदारी सुमन कुमार को दी गई। 


कमेटी के सचिव मिलन नंदी बनाए गए, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में तूफान घोष, सुधनिया साहू एवं अयान गुण को शामिल किया गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजीव पंडा एवं निरंजन प्रसाद को सौंपी गई। वहीं कार्यकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में शालू कुमार का चयन किया गया। बैठक में सदस्यों ने दुर्गा पूजा को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ मनाने का निर्णय लिया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पंडाल की आकर्षक सजावट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। कमेटी के गठन के बाद सदस्यों ने पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU