Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa टैक्सी स्टैंड रामनगर में विश्वकर्मा पूजा पंडाल का उद्घाटन Vishwakarma Puja pandal inaugurated at Taxi Stand Ramnagar

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के रामनगर स्थित टैक्सी स्टैंड में नव युवा ड्राइवर संघ के तत्वावधान में निर्मित विश्वकर्मा पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ज्वाला साहनी ने की। बताया गया कि रामनगर टैक्सी स्टैंड में विश्वकर्मा पूजा की शुरुआत वर्ष 1994 में मुन्ना सोनार, राजेंद्र अमेजॉन, सुनील एवं अनिल लागुरी के प्रयास से हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष यहां भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है।उद्घाटन समारोह में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। वाहन चालकों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह पूजा विशेष महत्व रखती है। उन्होंने पूजा के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। 


आयोजकों ने बताया कि पूजा के अवसर पर पंडाल में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा को लेकर टैक्सी स्टैंड के चालकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में केवल दास, शत्रुघ्न सोलंकी, अभिषेक दास, धीरू साहू, राजकुमार बोसा, दिनेश, रतन लोहार सहित टैक्सी स्टैंड के सभी चालक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU