Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मजदूरों की मांगों पर सेल प्रबंधन ने जताई सहमति, जल्द लागू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी SAIL management agrees to workers' demands, warns of agitation if they are not implemented soon

 


Guwa (Sandeep Gupta) मजदूरों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की अगुवाई में एक सप्ताह पूर्व गुवा सेल प्रबंधन के साथ बैठक की गई थी। बैठक में प्रबंधन ने कई मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें जल्द लागू करने का आश्वासन दिया। इसकी जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने यूनियन कार्यालय में मजदूरों के साथ आयोजित बैठक में दी। रामा पांडे ने बताया कि आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए ठेका मजदूरों को 10 हजार रुपये एडवांस देने की मांग पर सेल प्रबंधन सहमत हो गया है। इसके अलावा मजदूरों के क्वार्टरों में मरम्मत कार्य को पूरी तरह से कराने का आश्वासन दिया गया है। छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों को भी तत्काल पूरा करने की बात प्रबंधन ने कही है।


उन्होंने बताया कि ठेका मजदूरों को स्किल्ड एवं सेमी स्किल्ड श्रेणी का लाभ देने पर भी सहमति बनी है। वहीं, कई ठेका मजदूरों और सुरक्षा गार्डों को अब तक रिटेंचमेंट बेनिफिट का बकाया भुगतान नहीं मिला है। इस संबंध में प्रबंधन ने जल्द बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।


गुवा सेल अस्पताल की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। प्रबंधन ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, नई एक्स-रे मशीन लगाने, एक नया एंबुलेंस उपलब्ध कराने और दो डॉक्टरों की बहाली करने की बात कही है। केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU