Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ओबीसी जनगणना कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस का 100 दिवसीय हुंकार कार्यक्रम 16 सितंबर से होगा शुरू Congress's 100-day Hunkar programme demanding OBC census column will begin on September 16.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम ओबीसी विभाग कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ओबीसी वर्ग की जनगणना में पृथक कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम ओबीसी विभाग कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन प्रताप यादव ने की। प्रेस वार्ता को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल जी के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जनगणना कार्यक्रम में ओबीसी वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर 16 सितंबर से पूरे देश में 100 दिवसीय हुंकार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के प्रथम चरण में झारखंड प्रदेश ओबीसी विभाग कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रांची स्थित बापू वाटिका से लोक भवन/राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। मार्च के उपरांत राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग मजबूती के साथ रखी जाएगी। रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि ओबीसी समाज देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा है। जनगणना में ओबीसी वर्ग की वास्तविक एवं स्पष्ट सामाजिक-आर्थिक स्थिति सामने आना आवश्यक है। इससे सरकार को ओबीसी समाज के लिए योजनाएं बनाने और उनके अधिकारों एवं हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कांग्रेस पार्टी इस मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन को मजबूती प्रदान करेगी। 


इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि ओबीसी समाज के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। रांची में 16 सितम्बर को आयोजित होने वाले मार्च एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों से कांग्रेसजन एवं ओबीसी विभाग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी प्रखंडों एवं मंडलों के पदाधिकारियों की कार्यक्रम की तैयारी एवं जनसंपर्क के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पूर्वी सिंहभूम से अधिक से अधिक संख्या में लोग रांची पहुंचकर ओबीसी जनगणना कॉलम की मांग को बुलंद कर सकें। प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए पृथक कॉलम सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के इस महत्वपूर्ण वर्ग की वास्तविक जनसंख्या एवं स्थिति का प्रमाणिक आंकड़ा सामने आ सके।


प्रेस वार्ता कार्यक्रम को जिला चेयरमैन ने संबोधित करते हुए कहा कि रांची मार्च एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी लीडर,  मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला चेयरमैन, प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत स्तर के कार्यकर्तागण भी शामिल होंगे। पूर्वी सिंहभूम में जिला एवं जमशेदपुर नगर स्तर पर सम्पर्क अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU