Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोन मंडप में कोशिश एक मुस्कान के द्वारा महा रक्तदान शिविर आयोजित , कुल 1203 यूनिट रक्त संग्रह हुआ A mega blood donation camp was organised by Koshish Ek Muskaan at Son Mandap, a total of 1203 units of blood were collected.

 


Jamshedpur (Nagendra) स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के सम्मान में और समाजसेवी शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान के तत्वाधान में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित सोन मंडप में एक मेगा महाराक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में कुल 1203 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रख्यात हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भईया जी महाराज उपस्थित थे। 


वहीं विशिष्ट अतिथियों में जमशेपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई के विधायक  मंगल कालिंदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल , मानगो कि मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता , पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ,बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ,भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया , प्रभात खबर के संपादक राजीव तिवारी , दैनिक जागरण के संपादक कुमार भावानंद , हिंदुस्तान अखबार के संपादक गणेश कुमार मेहता, क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री संजीत कुमार राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, झारखंड गौसेवा आयोजक के राजू गिरी, ब्राह्मण महासभा के कमल किशोर, रिटायर्ड आई एएस मनोज सिंह, मजदूर नेता राजेश्वर पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, ह्यूमन राइट्स के गुलजार सिंह, डॉ रामनरेश राय, भाजपा के बबुआ सिंह, संजीव सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि प्रसाद और महामंत्री आर के सिंह, तुलसी भवन के मानद सचिव प्रसेनजीत तिवारी,हिन्दू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, संयोजक त्रिदेव सिंह, सहसंयोजक कंचन दत्ता, हिंदुजागरण मंच के अध्यक्ष बलवीर मंडल , जम्मू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री देवी सिंह, खादी बोर्ड के मनोज सिंह, रणवीर मंडल, डॉ राजीव ठाकुर, डॉ आर कुमार , मजदूर नेता रघुनाथ पांडे, जुगुन पाण्डेय उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल कर किया गया। शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों , रक्तदाताओं और मौजूद वहां सभी लोगों का जोरदार स्वागत शिव शंकर सिंह द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि प्रदीप भईया जी महाराज ने कहा कुछ लोग एक एक इंच जमीन के लिए लोगों का रक्त लेने के लिए तैयार हैं ,वहीं शिव शंकर सिंह महारक्तदान का आयोजन कर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। मंगल कालिंदी और सरयू राय ने भी कोशिश एक मुस्कान के इस प्रयास को सराहा। इस शिविर में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी रक्तदान किया जिसको उपस्थित सभी अतिथियों ने भी सराहा। आज के महा रक्तदान शिविर में कुल 1203 लोगों ने रक्तदान किया जो अपने आप में और शहर के लिए ऐतिहासिक रहा।आज के रक्तदान शिविर में कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ता, क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता, ग्रीन कैप्स, एग्रिको एफ सी, जन कल्याण समिति, बागु हातू, श्यामा काली मंदिर बिरसानगर, बागुन हतु मॉर्निंग वॉकर ग्रुप, नेपाली सेवा समिति, कालिंदी समाज, हो समाज, सिख समाज, तुरी समाज, वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर , पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बस्ती विकाश समिति लक्ष्मीनगर आदि संस्था के लोगों ने भी व्यवस्थात्मक सहयोग किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU