Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू नेताओं ने किया स्वागत, करम महोत्सव में शिरकत हुए Bihar Rural Development Minister Shravan Kumar was welcomed by JDU leaders and participated in the Karam Mahotsav.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को जमशेदपुर पहुंचने पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान जदयू के संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार से अपना परिचय दिया। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना तथा संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला, महानगर, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।


गोपाल मैदान में आयोजित करम महोत्सव में मंत्री श्रवण कुमार शिरकत हुए -बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित करम महोत्सव में भी शिरकत किए। कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो एवं महासचिव सह वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार के नेतृत्व में करम महोत्सव समारोह में मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । करम महोत्सव में जदयू के विधायक सरयू राय सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए और करम पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। 


इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुतिकारण किया गया जो लोगों के बीच समा बांधने का काम किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो , महासचिव सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार, वीणा महतो, गणेश कुमार , रोहित कुमार सहित अन्य की सार्थक भूमिका रही।  कार्यक्रम में पूरे कोल्हान क्षेत्र से कुड़मी समाज के लोग शामिल हुए।




No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU