Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से भव्य विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या Grand Vishwakarma Puja in Transport Nagar from September 17, Shahnaz Akhtar's devotional evening on the 19th

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य श्री श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूजा समारोह को लेकर मंगलवार को संगठन के कार्यालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह और महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष जसवीर सिंह और महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का शुभारंभ होगा। 


पूजा के बाद दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। वहीं, शाम 7 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा, जो 18 सितंबर की शाम तक चलेगा। महोत्सव के तहत 19 सितंबर को शाम 7 बजे से विशेष भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका शहनाज अख्तर अपनी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन समिति ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्ति संध्या में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, 20 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय परिसर से आकर्षक झांकी के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिमा को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित किया जाएगा।


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए संगठन के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने शहरवासियों से पूरे कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह के अलावा बिट्टू तिवारी, प्रदीप शर्मा, अमित, मनीष ओझा, अभय सिंह, पिंटू यादव, विनीत यादव, मनोज सिंह, संजय सिंह, जसवीर सिंह सोनी, तपस्या सिंह, शंकर दयाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU