Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अब घर बैठे प्रशासन तक पहुंचाएं अपनी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरू , 8580090001 नंबर या QR कोड से दर्ज होगी शिकायत Now send your complaint to the administration sitting at home, 'Abu Mitra' WhatsApp service started, complaint can be registered through number 8580090001 or QR code.

 


Jamshedpur (Nagendra) अब जिले के नागरिकों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की है, जिसके जरिए लोग अपने मोबाइल फोन से घर बैठे प्रशासन तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में ‘अबुआ मित्र’ सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा और अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी मौजूद रहे।


WhatsApp पर ऐसे दर्ज होगी शिकायत -आम नागरिक अब अपनी शिकायत को WhatsApp नंबर 8580090001 पर सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा उपलब्ध QR कोड स्कैन कर भी सीधे इस सुविधा तक पहुंचा जा सकेगा। नागरिक अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर समस्या से संबंधित आवश्यक जानकारी दे सकेंगे। जरूरत पड़ने पर शिकायत से जुड़े दस्तावेज भी WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध कराए जा सकेंगे।


संबंधित विभाग तक पहुंचेगी शिकायत -WhatsApp के जरिए प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता पोर्टल jansahayatajsr.in पर दर्ज किया जाएगा। शिकायत की प्रकृति के आधार पर उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम पदाधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। साथ ही शिकायतों की निगरानी और फॉलोअप भी जन सहायता पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इससे शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।


SMS से मिलेगी शिकायत की स्थिति और प्रगति -शिकायत दर्ज कराने वाले नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से शिकायत की स्थिति और प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को अपनी शिकायत का हाल जानने के लिए बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला प्रशासन के अनुसार, यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए उपयोगी होगी। WhatsApp की आसान पहुंच के माध्यम से लोग अपने घर से ही प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से ‘अबुआ मित्र’ सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि शिकायतों के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान की व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। डीसी ने कहा कि अबुआ मित्र—प्रशासन से जुड़ने में आपका अपना मित्र साबित होगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU