Upgrade Jharkhand News. 1975 बैच के जमशेदपुर कोआपरेटिव कॉलेज के पास आउट स्वर्गीय हरगोविंद पाण्डेय का निधन गत 21 सितंबर 2026 को हो गया था. उनके बैच के मित्रगणों ने 28 सितंबर को साकची, ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में जुटकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित किया.
इस शोकसभा में सर्वश्री राजेंद्र पाल नरूला, मसूद खान, हिरेन्द्र सिंह,घनश्याम मिश्रा, सुरेशदत्त पाण्डेय, गोविन्द (=रामेश्वर सिंह ),संतोष अग्रवाल, हेमंत जेना, हरजीन्दर सिंह,प्रकाश कुमार, मनोरंजन सिंह एवं लाल बिहारी साहू आदि ने उपस्थित होकर दिवंगत सहपाठी हरगोविंद की गोलोकगामी पुण्यात्मा की शांति एवं सदगति के लिए प्रार्थना की और अंत में २ मीनट का मोन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जमशेदपुर के बाहर और देश के बाहर से श्री सुरेश मेहता, सुरेश वर्मा और प्रकाश दूबे ने भी अपनी अपनी श्रद्धांजली अर्पित कि।

No comments:
Post a Comment