Guwa (Sandeep Gupta) समीपवर्ती गांवों में हाथियों के प्रवेश की सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हाथियों की आवाजाही को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया। रात में बिजली आपूर्ति बाधित रहने का सीधा असर किरीबुरू की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है। बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण रविवार को किरीबुरू में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। इससे शहरवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
हाथियों की मौजूदगी और उनकी आवाजाही को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा लगातार एहतियात बरता जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे हाथियों के आसपास जाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। विशेष रूप से रात के समय जंगल एवं हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है। सिविल विभाग, किरीबुरू की ओर से जलापूर्ति बाधित रहने से शहरवासियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है। विभाग ने लोगों से वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सहयोग करने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment