Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी बैठक संपन्न, 26 सितंबर को राजभवन घेराव में जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ताओं के रांची कूच का निर्णय District Congress Committee preparatory meeting concludes; decision taken to march thousands of workers from Jamshedpur to Ranchi on September 26 to gherao Raj Bhavan

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज सर्किट हाउस, जमशेदपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 सितंबर को रांची में आयोजित राजभवन घेराव एवं मार्च-प्रदर्शन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 26 सितंबर को सुबह 8:00 बजे साकची आमबगान, जमशेदपुर से जिला के सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर रांची के लिए कूच करेंगे और राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रीगण से अपील की कि अपने-अपने प्रखंडों में बैठक कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर चलने के लिए प्रेरित करें। 


बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे बिजेंदर तिवारी, संजय सिंह आजाद , जिला उपाध्यक्ष  राजकिशोर यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, जोगिंदर यादव राकेश साहू,  अतुल गुप्ता, संजीव रंजन, संजय तिवारी प्रताप यादव, कौशल प्रधान, फिरोज खान, बीरबल शर्मा सहित जिला के वरिष्ठ पदाधिकारीगण का सराहनीय योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU