Jamshedpur (Nagendra) आदर्श सेवा संस्थान अपने सहयोगी सामाजिक संस्थान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वाधन में बिस्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड मे “बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण सम्मान समारोह” एवं “रक्षक कार्यशाला ” पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय तथा विशिष्ठ अतिथि में विशेष पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर मंच पर उपस्थित थे। आदर्श सेवा संस्थान के संस्थापक सचिव प्रभा जायसवाल की ओर से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण में उनके विशिष्ट योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया। वहीं प्रभा जायसवाल ने अपने स्वागत भाषण में संस्था का परिचय एवं कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुये उन्होने कहा कि उन सभी जनप्रतिनिधि , प्रशासन एवं उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिंहोने बाल विवाह रोकने मे अपने विशिष्ट सहयोग किए हैं।
इस मौके पर सभा में सनातन पाण्डे द्वारा जस्ट राइट्स एवं संस्था द्वारा एक वर्ष (अप्रैल 2025 - से जून 2026 ) तक के कार्यों के बारे में बताया गया कि अभी तक 444 बाल विवाह को जनप्रतिनिधि , प्रशासन एवं अविभावक के सहयोग से रोका गया। बाल तस्करी के गिरफ्त से 46 बच्चों को सुरक्षित किया गया , 1950 अति वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओ से जोड़ा गया , 50 पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं 50 ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन कियागया , 4 बैठक धार्मिक गुरुओं के साथ किया गया , 3 सरवाइवर नेटवर्क बैठक किया गया , 70 विभिन्न धार्मिक स्थलों में बाल विवाह को रोकने के लिए नोटिस बोर्ड लगाया गया एवं समुदाय के हर वर्ग को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित उन बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया जिन्होंने अपना बाल विवाह को स्वयं रोके। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी आप- बीती बताए कि वे किस तरह अपना बाल विवाह को रोके और पुनः पढ़ाई जारी रखे। इस पर विधायक सरयू राय ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है , इसे किसी भी हल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होने कहा बच्चो के शिक्षा मे उनका सहयोग रहेगा एवं उनके प्रतिभा को उजागर करने हेतु बाल मेला का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होने बाल विवाह जैसे कुरीति को समाप्त करने के लिए हमेशा इसके उन्मूलन हेतु किए जाने वाले कार्यक्रम का सहयोग करेंगे। मंच मे उपस्थित विशेष किशोर पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने विनम्र पूर्वक सम्बोधन कर सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाए। अंत मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया जिसमे संस्था के सचिव श्रीमती प्रभा जायसवाल ने कहा कि पहले की भांति बाल विवाह कार्ड छपा कर तो नहीं किया रहा है अपितु इसका एक दूसरा रूप हो गया है जो एलोपमेंट के रूप मे उभर रहा है और चोरी- छीपे बाल विवाह को अंजाम दिया जा रहा है।
इसको रोकने के लिए हम जगह – जगह जागरूकता अभियान कर रहे है और प्रशासन , जनप्रतिनिधि एवं प्रेस से भी सहयोग की अपेक्षा रखते है। संस्था के राकेश मिश्रा एवं कोषाधक्ष सुश्री चन्दन जायसवाल ने कहा कि इसके लिए हमे जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। संस्था से श्रीमती लक्खी दास ने सभी को सहृदय बाल विवाह रोकेने में सहयोग हेतु धन्यवाद दिये। इस कार्यक्रम में संस्था के आर॰ एन॰ चौबे , श्रीमती एम॰ अर्विंदा , मौसूमी पाण्डे , श्रीमती ऊषा गुप्ता ,गुड्डी सिंह एवं युधिष्ठिर पॉल सहित अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।



No comments:
Post a Comment