Mumbai (Kali Das) मुंबई की चर्चित समाजसेवी संस्था कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान आगामी 2 अक्टूबर को ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ के छठे सीजन का आयोजन अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में करने जा रहे हैं। इस अवार्ड समारोह में प्रतिष्ठित समाजसेवकों सहित उद्योगपति, डॉक्टर, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, पत्रकार एवं बॉलीवुड से जुड़े कलाकार, टेक्नीशियन को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन अतिथियों का यहां आगमन तय हुआ है उनमें आईपीएस कृष्ण प्रकाश, आईजी मोहन राठौड़, डीएसपी बाजीराव महाजन, बी एन तिवारी, डॉ योगेश लखानी (ब्राइट आउट डोर मीडिया), पद्मभूषण उदित नारायण, पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, दीपक पराशर, दिलीप सेन, टीनू वर्मा, अली खान, सुनील पाल, केतन करांडे, रमेश गोयल, प्रो एडवोकेट डॉ सुनील बी गायकवाड़, डॉ आदित्य सिंघानिया, मुस्तफा युसुफअली गोम, दीपक देसाई दीपक, आचार्य पवन त्रिपाठी, कमांडो मधुसूदन सुर्वे, बसवराज सुभाष गवे, मोहम्मद सय्यद, नीलेश मनोहर मुंगेकर के नाम उल्लेखनीय हैं।
गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 24 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म 'आत्मा डॉट कॉम' का निर्माण कार्य शुरू करने वाले हैं। मुम्बई की धरती पर डॉ कृष्णा चौहान अपनी संस्था केसीएफ के तत्वाधान में बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड जैसी अन्य कई तरह के अवार्ड समारोह का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं।


No comments:
Post a Comment