Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कम खर्च पर बेहतर इलाज, नई सुविधा शुरू, राज्यपाल ने फीता काट किया उद्घाटन Better treatment at low cost, new facility started in Netaji Subhash Medical College, Governor inaugurated by cutting the ribbon

 Jamshedpur (Nagendra) आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की नई सुविधा की शुरुआत की गई। बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का उद्घाटन किया। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस पहल से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं अपेक्षाकृत कम खर्च में मिल सकेंगी। अस्पताल समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि जिन बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों में पूरा खर्च वहन करना पड़ता है, वही उपचार अब यहां लगभग आधी लागत पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक विशेष पैनल गठित किया गया है, जिसकी निगरानी में मरीजों का इलाज होगा। 


उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का ट्रायल पिछले चार माह से चल रहा था, जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद इसे औपचारिक रूप से शुरू किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस मॉडल की सफलता को देखते हुए अब इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि पटना में इसी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा पिछले चार वर्षों से संचालित हो रही है। इस प्रकार आदित्यपुर में स्थानीय मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा परामर्श और उपचार का लाभ मिल सकेगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के लोग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU