Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जिला कांग्रेस ने तिलक पुस्तकालय में परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया District Congress celebrated the martyrdom day of Param Vir Chakra awardee Abdul Hamid at Tilak Library.

 Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में वीर शहीद परमवीर चक्र सम्मानित अब्दुल हमीद का शहादत  दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 10 सितंबर 1965 को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हवलदार अब्दुल हमीद ने पाकिस्तान सेना पर पराक्रम कर उनके चार पैटन टैंकों को अपने शरीर में हथगोले बांधकर उड़ा दिया और पाकिस्तान सेना को उनके घर में धकेल दिया। इस युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा और भारत को हवलदार अब्दुल हमीद जैसे वीरों की बहादुरी के कारण विजय प्राप्त हुई। 


इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया और उनकी वीर गाथा को याद किया गया। वीर शहीद अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद की बहादुरी को पूरे दुनिया में याद किया जाएगा। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर पाकिस्तान सैनिक टुकड़ी के बीच घुसकर बमों से हमला करके उनके पैटन टैंक को तोड़ दिया और भारत का विजय पताका लहरा दिया। 


उनकी इस वीरता के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान, विजेंद्र तिवारी, राज किशोर यादव, मनोज कुमार सिंह, रईस रिजवी छब्बन, प्रताप यादव, आशुतोष सिंह, सुबोध सिंह सरदार, रामलाल प्रसाद, उदय कुमार सिंह, रंजीत सिंह, रंजीत झा, राकेश साहू, सुनील प्रसाद, रीता शर्मा, फिरोज खान, रणजीत सिंह, मुन्ना सिंह, हरिराम टुडू, अजय शर्मा, जयराम हाॅसदा, नमिता सिंह, ईशान पात्रा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU