Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोनारी बिंदल मॉल के पास फायरिंग में चार घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज Four injured in firing near Sonari Bindal Mall, undergoing treatment at TMH

 


Jamshedpur (Nagendra) सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों ने दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमे चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का टीएमएच में ईलाज चल रहा है । चारों बिंदल मॉल में स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां 3 से 4 युवक पहुंचे।


किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और पहले मारपीट शुरू हुई, उसके बाद युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गये । घायलों की पहचान डोमिनिक सैमसन (आदित्यपुर), एमडी रिजवान (आजादनगर) , कृष्णा चौबे और एमडी दिलशाद (कपाली) के रहने वालें है । चारों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान की जानकारी जुटा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU