Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मी श्री रविन्द्र कुमार का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित Jamshedpur Workers College organised a retirement felicitation ceremony for non-teaching staff member Shri Ravindra Kumar.

 


Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मी रविन्द्र कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर 30 सितंबर को सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, वोकेशनल विभाग के शिक्षकगण तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने रविन्द्र कुमार के दीर्घकालीन सेवाकाल, कार्य के प्रति उनकी निष्ठा एवं महाविद्यालय के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति में शिक्षकेत्तर कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। रविन्द्र कुमार द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए कार्य एवं प्रदान की गई सेवाएं महाविद्यालय परिवार के लिए स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. अनिलचंद्र पाठक, डॉ. जावेद इकबाल, प्रो. सुभाषचंद्र दास, डॉ. पुष्पा सालो लिंडा, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार चौबे, डॉ. सुरभि सिन्हा, डॉ. हरेन्द्र पंडित, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. संजू, डॉ. मोनीदीपा दास, डॉ. राफिया बेगम, डॉ. विद्याराज डी. जे., डॉ. एस. मीनाक्षी एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने अपने संबोधन में श्री रविन्द्र कुमार के सेवाकाल एवं उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


वोकेशनल विभाग की ओर से प्रो. अरविन्द कुमार, प्रो. कशिश कुमार प्रो. संदीप कुमार एवं अन्य शिक्षकगण समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने भी अपने वक्तव्यों के माध्यम से रविन्द्र कुमार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामना की। महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों की ओर से मनमोहन, श्रीमती विपाशा कुमारी, हरिशंकर मिश्रा, तान्या कुमारी, सविता कुमारी, अभिषेक कुमार, अमित किस्कू एवं गोपाल दास सहित अन्य कर्मी समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधनों के माध्यम से रविन्द्र कुमार के साथ कार्य करने के अनुभव एवं आत्मीय संस्मरण साझा किए तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।


समारोह के दौरान जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज परिवार की ओर से श्री रविन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया तथा स्मृति-स्वरूप उपहार भेंट किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU