Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखण्ड मूलवासी अधिकार मंच ने मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन सौंपा Jharkhand Indigenous Rights Forum, under the leadership of Chief Convener Harmohan Mahato, submitted a memorandum to the DC.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का ज्ञापांक 07 विविध (जनावेदन) 24/2025 3334(07)  11.12.2025 के आलोक में टाटा कम्पनी बनने से विस्थापित 18 मौजा के मूल रैयत खतियानधारी विस्थापितों का सर्वे कराने सम्बन्धी प्रस्ताव, राज्य सरकार को भेजने के संबंध में डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया।


मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने इस मौके पर कहा कि  झारखण्ड मूलवासी अधिकार मंथ का पत्रांक 1372/HM/2026  30.12.2025, 10.02.2026, 24.05.2026 एवं 17.07.2026 को जिला उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के समक्ष रैयत खतियानधारियों ने जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कागजात सहित प्रस्ताव झारखण्ड सरकार को नहीं भेजी गई है। इसलिए जिला उपायुक्त से पुनः आग्रह किया गया है कि उपरोक्त मांगों को अपने संज्ञान में लेते हुए भू-राजस्व विभाग एवं झारखण्ड सरकार को टाटा विस्थापितों के सर्वे कराने संबंधी प्रस्ताव झारखण्ड सरकार को भेजने की कपा करें ताकि रैयत खतियानधारी को न्याय मिले। ज्ञापन सौंपने वालों ने हरमोहन महतो के साथ रामचन्द्र महतो , सानन्द गौड़, मधुसूदन महतो, निमाई गौड़, संजय मंडल , मनोज बेदिया,समतुल सिंह भूमिज ,रामसिंह ,गया हो , गोपी बोदरा, टुनू लामाय ,सोमाय हो, गौर हेम्ब्रम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU