Jamshedpur (Nagendra) भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटीरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड (न्युवोको) ने क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (क्लीनमैक्स) के साथ राजस्थान में 46.4 मेगावॉट (एम डब्ल्यू) के विंड-सोलर हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का उद्देश्य न्युवोको के सीमेंट ऑपरेशन्स को स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना और कंपनी की डीकार्बाेनाइज़ेशन रणनीति को मज़बूत करना है। राजस्थान के भीखमखोर में क्लीनमैक्स द्वारा विकसित किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट में 20 मेगावॉट विंड क्षमता और 26.4 मेगावॉट डीसी सोलर क्षमता शामिल है। इसके साथ ही इसमें 2-एमडब्ल्यूएच का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) भी लगाया जाएगा। चा
लू होने के बाद इस हाइब्रिड प्रोजेक्ट से सालाना लगभग 100 मिलियन यूनिट (एमयू) स्वच्छ बिजली पैदा होगी। इस पहल से सालाना करीब 1,25,485 टन सीओ₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) उत्सर्जन (स्कोप 1 और स्कोप 2) कम करने में मदद मिलेगी। उत्पादित बिजली स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी (एसटीयू) ओपन एक्सेस नेटवर्क के माध्यम से सीधे न्युवोको के संयंत्रों को सप्लाई की जाएगी। न्युवोको विस्टास कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर जयकुमार कृष्णास्वामी ने इसे सस्टेनेबल और हरित ऑपरेशन्स की दिशा में एक अहम कदम बताया। वहीं, क्लीनमैक्स के फाउंडर व एमडी कुलदीप जैन ने कहा कि सीमेंट इंडस्ट्री की लगातार चलने वाली बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए यह दशकों तक एक भरोसेमंद समाधान साबित होगा।

No comments:
Post a Comment