Jamshedpur (Nagendra) झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य अब्दुल कलम रसीदी रांची से चलकर जमशेदपुर पुराना कोर्ट पहुंचे ,जहां झारखंड ग्रामीण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता रणजीत राम की अगुवाई में गुलदस्ता भेट कर शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लॉयर डिफेन्स के अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव, इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लॉयर्स के सचिव दिलीप महतो , कैसेव सिंह, दीपक दिवाकर, डी.एन सिंह ,सुशील शर्मा, विवेक समेत काफी संख्या में वरिष्ठ वकील उपस्थित रहे।
मौके पर झारखंड ग्रामीण अधिवक्ता संघ पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष रणजीत राम ने वकीलों की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दे , मसलन वकीलों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा,आसान किस्तों में लोन सुविधा , दस हजार त्योहार बोनस समेत अन्य मांगो से अवगत कराया।

No comments:
Post a Comment