Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मरीन ड्राइव सोनारी में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत Minister Deepika Pandey Singh's daughter and four others died in a horrific road accident at Marine Drive, Sonari.

 


Jamshedpur (Nagendra) सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में गुरुवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत हो गई। घटना के समय सभी कार से अपने आवास लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई,जिससे कार में सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । घटना की जानकारी रात्रि गश्ती पुलिस को होने के बाद वह मौके पर पहुंची तथा शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय भी महगामा से जमशेदपुर पहुंचकर एमजीएम अस्पताल गई। 


जानकारी के अनुसार, सभी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में तृषा सिंह के अलावे सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता व वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। वहीं दूसरी और इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्विट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU